Tuesday, June 21, 2011

कवि की कल्पना

सौन्दर्य की प्रतिमान, 
वो विश्व कमल की म्रिदुल मधुकरी।
वो अन्नत रह्स्यो की मुर्ति,
वो स्वर्ग लोक की चंचल परी।।
एक रात चुपके से चलकर,
मेरे पास आई थी।
बहुत नजदीक थी मेरे,
मगर एक गहरी खाई थी॥
उस पार पहुचना मेरे,
वश की बात नही थी।
पर कवि की उन्मत भावों के,
रुकने की रात नही थी।।
लेखनी की नौका से,
कवि जब उस पार गया।
एह्सास हुआ भोलेपन का,
खुद से ही मै हार गया।।
वह तो बस कल्पना थी,
कवि ह्रदय की छवि थी।
जाते जाते कहती गयी,
शायद वो भी कवि थी।।
भाव जगत मे ढुढो मुझको,
मै हरदम भावों मे मिलती।
तेरे ह्रिदय की कल्पना की,
धुप और छावों मे मिलती।।
निज परीवेश मे तुमको,
ऐसा एहसास नही मिलेगा।
जब भी मेरे पास आओगे,
कोई पास नही मिलेगा।।
विश्व के तम का सुन्दरतम रहस्य,
मै कल्पना लोक की परी हु।
मै ही कविता, मै ही सरिता,
कवि ह्र्दय मे भाव भरी हुं॥
मुझे देख-देख कर कवियों ने,
कितने ही गीत सजाये है।
पर जिसने कोशिश की छुने की,
मुझे ढुढ नही पाये है॥
यह असीम जगत माया है,
तेरे अन्दर है जग सारा।
यथार्थ की भुमी पर,
कुछ भी नही है तुम्हारा॥
मत पकडो किसी को भी,
वो तितली बन उड. जायेगा।
बस फुल बन खिल जाओ,
तेरे चारो ओर मंडरायेगा॥
कवि तेरा क्या, तुम तो,
भाव भंवर मे लहराते हो।
सौन्दर्य की प्रतिमा के,
न जाने कितने रुप सजाते हो॥
तेरी लेखनी की छाया मे,
कितने ही संगीत बने।
कितने ही दिल टुट गये,
कितने ही मनमीत बने॥
फुलो ने स्रिगार किया,
भौरों को उपहार मिला।
मन सवेदनशील हूआ,
बागों को बहार मिला॥
लौट आया मै वापस अपनी,
गरिमा कि छाया मे।
पर न जाने क्यु बसती है,
कल्पना मेरी काया मे॥
                मिथिलेश राय

Thursday, June 2, 2011

धत तोरी के! ये क्या हो गया?

धत तोरी के! ये क्या हो गया?
बात दिल में थी मेरे, होठों से बयाँ हो गया|
धत तोरी के! ये क्या हो गया?
दर्दे दिल मै सह भी लेता, 
अगर ये बात न होती,
उनकी बिंदिया ना चमकती, 
तो ये हालात न होती,
उनके पायल न खनकते, 
तो ये जज्बात न होती,
वो यूँ महफ़िल से न जाते,
उजाले यूँ ही रहते, रात न होती|
मैंने हौले से उनको रुकने को भी कहा था,
उनके चेहरे पे शरमो-हया हो गया,
बात दिल में थी मेरे, होठों से बया हो गया|
धत तोरी के! ये क्या हो गया?
अब दामन बचने से क्या फायदा,
औरो के घर जाने से क्या फायदा,
तुम कुछ कहो न कहो, नजरे कह देगी,
आईने से लजाने से क्या फायदा|
उस किनारे पे जाने की जिद्द में,
दरिया में डूब जाने से क्या फायदा |
मैं कुछ ना कहुगा, चुप ही रहूगा,
सोचा था मगर, न जाने कैसे ये वाकया हो गया|
बात दिल में थी मेरे, होठों से बया हो गया|
धत तोरी के! ये क्या हो गया?
                                                 मिथिलेश राय